मार्केट में आया Oppo का एक और नया स्मार्टफोन,जाने क्या है फीचर स्पेसीफिकेशन
मार्केट में आया Oppo का एक और सस्ता स्मार्टफोन,जाने क्या है फीचर स्पेसीफिकेशन
Tech: भारतीय बाजार में लगातार Smartphone की मांग बढ़ती जा रही है जिसके चलते बाजार में नए स्मार्टफोन देखने को मिलते हैं। जैसे ही बाजार में नया फोन उतरता है तो उसके लुक और प्रफार्मेंस देखने के बाद हर किसी के मन में उसे खरीदने की लालसा होती है इन्ही के बीच में Oppo ने अपना एक और धांसू फोन लांच कर दिया है।
Oppo ने लांच किया एक बेहतरीन स्मार्टफोन
oppo ने अपना एक नया धांसू 5G फोन लांच किया है।हालांकि अभी OPPO Reno 8Z 5G थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया गया है । Reno 8 Series में स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो+ वेरिएंट के बाद यह चौथी पेशकश है। फोन में 6.4-इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा और 64MP का धमाकेदार कैमरा व 4,500mAh की दमदार बैटरी दी जा रही है।
OPPO Reno 8Z 5G Specifications
OPPO Reno 8Z 5G में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है. यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।इस स्मार्टफोन में आपको सैमसंग गैलक्सीS21 जैसा रेक्टैंगुलर कैमरा माडल देखने को मिलेगा।
OPPO Reno 8Z 5G Camera
OPPO Reno 8Z 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलता है जिसमें 64MP का मुख्य सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है।फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटप देखने को मिलता है।
OPPO Reno 8Z 5G Battery
आंतरिक रूप से, OPPO Reno 8Z 5G स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ देखने को मिलेगा ।इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है.इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.। हालांकि फोन में आज के दौर में आने वाले बैटरी mAh की क्षमता कम है, लेकिन एक प्रोसेसर होने की वजह से बैटरी बैकअप अच्छा है। फोन Android 12 OS के साथ आता है, जो ColorOS 12.1 से मढ़ा हुआ है।
OPPO Reno 8Z 5G Features
OPPO Reno 8Z 5G में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम सपोर्ट, 5जी, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
OPPO Reno 8Z 5G Price In India
अभी यह फोन भारतीय बाजार में नहीं आया है लेकिन OPPO Reno 8Z 5G इसकी कीमत 2,440 युआन (28,627 रुपये) है और इसे लाजादा और शोपी से खरीदा जा सकता है। अतः भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 28000रूपए के आस पास हो सकती है।
Tags:
टेक
