ट्विन टावर को गिराने को मिली कोर्ट से मंजूरी, 28 अगस्त को गिरेगा टावर
ट्विन टावर को गिराने को मिली कोर्ट से मंजूरी, 28 अगस्त को गिरेगा टावर
नोएडा :सुप्रीम कोर्ट ने सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक Supertech के ट्विन टावर को गिराने के लिए 28 अगस्त की तारीख जारी की गई है। अदालत ने कहा है कि अगर किसी तकनीकी या मौसमी कारण से विलंब होता है तो टावर गिराने की समय सीमा 4 सितंबर तक बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले अदालत ने 21 अगस्त को भी ट्विन टावर गिराने के आदेश दिए थे। शनिवार सुबह से 32 मंजिला एपेक्स और 29 मंजिला सियान टावर में विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विस्फोटक लगाने के लिए जरूरी क्लीयरेंस मिल गई है।
शनिवार सुबह 7 बजे 2 गाडियां पलवल से ट्विन टावर पहुंचेगी। एक गाड़ी में डेटोनेटर तो दूसरी गाड़ी में रील की शक्ल में विस्फोटक रखे होंगे। पुलिस के पहरे में विस्फोटक टावर में विस्फोटक लगाए जाएंगे। शाम को काम समाप्त होने पर बचे विस्फोटक को पलवल ले जाया जाएगा। विस्फोटक लगाने का काम केवल दिन में होगा। जहां पर 3700 किलोग्राम के बिस्फोटक लगाकर काम को अंजाम दिया जाएगा।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पर हुई सुनवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण, सुपरटेक, एडिफिस इंजीनियरिंग, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट समेत दूसरी एजेंसियां उपस्थित रहीं। स्टेटस रिपोर्ट पर सभी ने अपनी-अपनी बातें रखीं। प्राधिकरण ने 28 अगस्त तक ट्विन टावर गिराने की बात कही। हालांकि कोर्ट ने एक सप्ताह का समय और दे दिया।
10 हजार सुराख में लगाए जाएंगे विस्फोटक
एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए 10 हजार सुराख किए गए हैं। प्रत्येक सुराख में अधिकतम 1.375 किलो विस्फोटक भरे जाएंगे। इसके लिए देश-विदेश के 16 विशेषज्ञों की टीम पहले ही नोएडा आ चुकी है। विस्फोटक लगाने के लिए 80 मजदूरों की मदद ली जाएगी।
विस्फोटक लगाने से लेकर ट्विन टावर को गिराने के बीच सुरक्षा कर्मी और विशेषज्ञों के अलावा किसी के अन्दर जाने की अनुमति नहीं होगी। कुछ दिन बाद ट्विर टावर में लगे विस्फोटकों की सुरक्षा के लिए सड़क बंद करने का सिलसिला भी शुरू जाएगा। दरअसल इमारत में हजारों किलो विस्फोटक लगाने के बाद आसपास की सुरक्षा धीरे-धीरे बढ़ा दी जाएगी।
