Benifit of Garlic : लहसुन के अजीबो-गरीब फायदे
Benifit of Garlic : लहसुन के अजीबो-गरीब फायदे
हेल्थ : लहसुन के बारे में हम सभी जानते हैं और खाने के साथ इसका सेवन हम सभी करते हैं। ऐसे बहुत सारी चीज़ें हैं जिनका सेवन हम करते हैं लेकिन हमें शायद यह नही पता होता है कि जिसका सेवन हम कर रहे हैं उससे क्या फायदा और नुकसान है।आज हम बात करने जा रहे हैं लहसुन के बारे में कियह किस तरह एक औषधि के रूप में हमारे शरीर में काम करता है।
1.लहसुन का औषधीय गुण
लहसुन प्याज वर्ग का एक पौधा है जिसे सामान्यतः खाने में स्वाद और एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए उगाया जाता है। बताया जाता है कि लहसुन में सल्फर की मात्रा होती है जोकि स्किन को चिकना बनाने में मदद करती है और साथ-साथ यह खून को पतला करने का भी काम करती है ऐसा होम्योपैथिक रिसर्च में बताया गया है आता है इससे हम एक औषधीय गुण मान सकते हैं।
2.पोषण में ज्यादा फायदेमंद है
लहसुन शरीर के लि बेहद जरूरी और पौष्टिक है ।सिर्फ 28 ग्राम लहसुन में रोज़ की जरूरत की पांच चीजें पायी जाती है
मैंग्नीज (Manganese): 23%
विटामिन बी-6 (Vitamin B6): 17%
विटामिन सी(Vitamin C): 15%
सेलेनियम (Selenium): 6%
फाइबर/रेशा (Fiber): 0.6
पाया जाता है।
इसके अलावा लहसुन से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 भी मिलता है। लहसुन से थोड़ी मात्रा में कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। यानी, कुल मिलाकर जितने भी पोषक तत्व हमारे शरीर को चाहिए वह सभी लहसुन में मौजूद होते हैं। सिर्फ 28 ग्राम लहसुन का सेवन करने से हमें 42 कैलोरी, 1.8 gram प्रोटीन और 9 gram कार्ब्स मिलता है।
3.जुखाम बुखार के लिए है बेहद फायदेमंद
लहसुन से बनने वाली औषधि से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम काफी अच्छा रहता है।
12 हफ्ते तक चली एक स्टडी में पाया गया कि रोज लहसुन का सेवन करने वालों को सर्दी-जुकाम कम होता है। ऐसे लोग विक्स जैसी प्लेसबो (placebo) दवाओं को खाने वालों से 63% तक कम बीमार पड़ते हैं।
स्टडी मेें सामने आया कि रोज लहसुन खाने वालों का सर्दी-जुकाम सिर्फ 1.5 दिन में ही ठीक हो गया। जबकि प्लेसबो दवाओं को खाने वालों को ठीक होने में 5 दिन तक लग गए।
वहीं एक अन्य स्टडी में पाया गया कि लहसुन के पुराने सत की हाई डोज (2.56 grams) रोज लेने से जुखाम-बुखार से आप जल्दी ठीक होते हैं। यानी लहसुन न खाने वाले 61% ज्यादा दिन बीमार रहते हैं।
वैसे बता दें कि लहसुन के पक्ष में मजबूत सबूत न होने के बावजूद, अगर आप अपने भोजन के साथ कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो आप काफी हद तक ठंड से बचे रहेंगे।
4.ब्लडप्रेशर में है बेहद फायदेमंद
किए गए एक मानव रिसर्च पर यह पता चला कि लहसुन हाईब्लड प्रेशर को शान्त करता है । लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है (9, 10, 11)। एक अन्य स्टडी में पाया गया, 600-1, 500 mg लहसुन का पुराना सत 24 हफ्तों तक लेने वाले बल्ड प्रेशर के मरीजों को काफी फायदा हुआ। इस स्टडी के अनुसार, लहसुन के सत और मशहूर दवाई एटेनेलोल (Atenolol) का असर इस अवधि में मरीजों पर एक जैसा हुआ (12)। कई बार मरीजों को जल्दी लाभ के लिए दवाइयों की हाई डोज़ भी दी गई। जबकि वैसे ही फायदे रोज लहसुन की चार कलियां खाने वाले मरीजों में भी देखे गए।
5.कालेस्ट्राल को इसकी मदद से घटाया जा सकता है
लहसुन खाने से आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घट जाता है। इससे शरीर में कुल और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) के स्तर में भी कमी आती है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों को लहसुन बहुत फायदा पहुंचाता है। रिसर्च में लहसुन के नियमित सेवन से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल के लेवल में 10-15% की कमी देखी गई है। शरीर में आमतौर पर एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल को बुरे जबकि HDL कॉलेस्ट्रॉल को अच्छे कॉलेस्ट्रॉल की संज्ञा दी जाती है। रिसर्च में पाया गया कि लहसुन खाने से LDL कॉलेस्ट्रॉल में कमी आती है लेकिन इसका HDL कॉलेस्ट्रॉल पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है दिल की बीमारियों में हाई ट्राईग्लिसराइड लेवल को अन्य खतरनाक फैक्टर माना जाता है। लेकिन लहसुन का ट्राईग्लिसराइड लेवल पर भी कोई खास असर नहीं देखा गया है ।
6.अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाता है
अल्जाइमर (Alzheimer) और डिमेंशिया (Dementia) दिमाग से संबंधित बीमारियां हैं। लहसुन में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इन बीमारियों में फायदा पहुंचाते हैं। हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स हमें ऑक्सीडेटिव को क्षतिग्रस्त करते हैं जिसकी वजह से स्किन मे ढीलापन दिखाई देने लगता है।
लहसुन में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रक्षा प्रणाली को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं (19)। लहसुन के अधिक सेवन से मनुष्यों में एंटी ऑक्सीडेंट एंजाइम में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है ।
लहसुन के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में एक साथ कमी आती है। इसके अलावा शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की भी मात्रा में सुधार आता है।
इसके अलावा, लहसुन में रक्त को पतला करने के गुण पाए जाते हैं। खून पतला करने के इन्हीं गुणों के कारण ये मानसिक रोगों के उपचार में भी मदद कर सकता है।
खून पतला होने के कारण आसानी से धमनियों में दौड़ पाता है। दिमाग में ज्यादा रक्त पहुंचने से ऑक्सीजन की ज्यादा मात्रा दिमाग तक पहुंच पाती है। शायद यही कारण है कि, मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में लहसुन का अहम योगदान है।
7.भारी धातुओं को शरीर से निकालने में मदद करता है लहसुन
लहसुन के अधिक सेवन से, उसमें मौजूद गंधक/सल्फर हमारे अंगों को हैवी मैटल/भारी धातुओं के जहर से बचाने में मदद करता है। इस बारे में एक कार बैटरी प्लांट में चार हफ्ते तक स्टडी की गई थी। यहां पर काम करने वाले मजदूर दिन भर लेड के संपर्क में रहते थे।
रिसर्च में पाया गया कि लहसुन के सेवन से उनके खून में लेड के स्तर में 19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शरीर में सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले लक्षणों में भी गिरावट दर्ज की गई है (25)।
ये भी पाया गया कि इन लक्षणों के उपचार के लिए अगर दिन में तीन बार लहसुन का सेवन किया जाए तो ये दवा डी-पेनिसिलामाइन (D-penicillamine) से भी बेहतर काम करती है।
8.लहसुन का सेवन भोजन के साथ अवश्य करें
ये प्वाइंट लहसुन के हमारी हेल्थ पर असर के बारे में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद महत्वपूर्ण है। लहसुन को अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करना बेहद आसान है। लहसुन बहुत सारे स्वादिष्ट पकवानों, खासतौर पर सूप और सॉस में डाला जाता है। लहसुन का तीखा स्वाद सब्जियों में घुलकर जबरदस्त पंच देता है।
लहसुन का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। आप उसे साबुत निगल सकते हैं या फिर पाउडर, उसका सत और तेल निकालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ये बार भी ध्यान में रखनी चाहिए कि लहसुन के सेवन के कुछ निगेटिव पहलू भी हैं।
अधिक लहसुन खाने से आपके मुंह से बदबू आ सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी होती है। अगर आपको खून से जुड़ी बीमारियां हैं या फिर आप खून को पतला करने की दवाएं ले रहे हों, तो लहसुन का सेवन बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
वैसे आप लहसुन को सब्जी में डालकर खा सकते हैं। लहसुन की चटनी या अचार बना सकते हैं। लहसुन का हलवा बना सकते हैं या फिर उसे भूनकर या फिर साबुत भी खा सकते हैं।


