महज इतनी कम कीमत में लांच हुआ Nokia का शानदार स्मार्टफोन

 
nokia c2 2nd edition

महज इतनी कम कीमत में लांच हुआ Nokia का शानदार स्मार्टफोन 

नोकिया मोबाइल कम्पनी काफी पहले भारत की नंबर एक कम्पनी थी , लेकिन भारतीय बाजार में एंड्रॉयड फोन लांच होने के बाद नोकिया की भारतीय वैल्यू खत्म होने के कगार पर आ चुकी है लेकिन अब नोकिया मोबाइल फोन कम्पनी ने अब फिर से भारतीय बाजार में अपनी वैल्यू बनाने के लिए शानदार स्मार्टफोन लांच कर रही है ।Nokia C2 फोन लांच होने के बाद कम्पनी ने इसका दूसरा इडिशन लांच कर दिया है।

Nokia C2 2nd Edition:

भारतीय बाजार में अपनी गुडविल को बढ़ाने के लिए फिर से नोकिया कंपनी एक के बाद एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करती चल रहे हैं हाल ही में नोकिया c2 का सेकंड एडिशन लांच किया गया है जिसकी कीमत महज ₹7000 है जिससे बजट फोन रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी फोन हो सकता है।

nokia c2 2nd edition


Nokia C2 2nd Edition स्पेसिफिकेशन

नोकिया के इस फोन में आपको 5.7 इंच की IPS स्क्रीन मिल जाती है। जिसका रेजोल्यूशन 960×480 पिक्सल है। यह बजट स्मार्टफोन 1GB और 2GB रैम ऑप्शन में आता हैं।आपको इस फोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं, साथ ही एडिशनल स्टोरेज के लिए इसमें micro SD स्टॉल भी दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 Go Edition पर चलता हैं। वहीं प्रोसेसर की बात करे तो इस फोन में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.5Ghz पर क्लॉक करता है।

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको फेस अनलॉक की फैसिलिटी दी गई है, हालांकि इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नही दिया गया हैं। इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का एलइडी फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

Nokia c2 2nd edition के फोन में आपको डुएल सिम सपोर्ट, 4G LTE, 1 micro SB Port, 2.4GHz wifi, GPS, or 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे शानदार फीचर्स मिल जाते हैं। इसका हैंडसेट सिंगल सिम वर्जन में आता है।


Nokia C2 2nd Edition कीमत

यूरोप में नोकिया C2 2nd एडिशन स्मार्टफोन की कीमत 79 यूरो यानी 6,540 रुपए रखी गई है। इस हैंडसेट के लैटिन ,अमेरिका और अफ्रीका में भी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है ।यह फोन दो कलर ऑप्शन गिरे और ब्लू में उपलब्ध होगा।