Independence Day Speech -Live Update

Independence Day Speech -Live Update


 Independence Day Speech
(स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में 2022)

 LIVE Updates: कलम आज उनकी जय बोल, जो चढ़ गए पुण्यवेदी पर बिना लिए गर्दन का मोल। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की हथकड़ियों व बेड़ियों से मुक्त हो गया था। लेकिन यह इतना आसान नहीं थी, इसके लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने हंसते हंसते अपने प्रांणो की आहुति दे दी। ना जाने कितनी बहनों के माथे का सिंदूर हमेशा हमेशा के लिए मिट गया। 15 अगस्त 1947 को निकलने वाला सूरज देश की तरफ मुस्कुराकर लोगों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। कल हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। देश के हर कोने में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। लोग जोड़तोड़ से भाषण की तैयारी कर रहे हैं।


आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। सुभाष चंद्र बोष, चंद्र शेखर आजाद, महात्मा गांधी समेत सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के पैरों तले जमीन गर्म कर दी थी। आजादी के खातिर अपने प्रांणों की आहुति दे दी, तब जाकर देश आजाद हुआ।


Independence Day Speech -Live Update


प्रधानमंत्री ने ठीक 7 बजकर 30 मिनट पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया साथ ही देशवासियों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 135 करोड़ देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। देश के गौरवमयी इतिहास से देशवाशियों को परिचित करवा रहे हैं।


देश ने आज आजादी का 75 वर्ष पूरा करने के बाद 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में सभी लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन का बेसब्री से इंतजार है। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।